How To Become Successful? Part - 2 in Hindi.

     

        दोस्तों मैं अपने इस वेबसाइट के जरिए एक ऐसी कोशिश करने में लगा हूं जिससे कि मैं आप जैसे कई लोगों को मोटिवेट कर सकूं। जो अपनी खुद की प्रॉब्लम कभी किसी के साथ शेयर नहीं कर सकते लेकिन हां आप भी अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हो। जब भी आप अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हो तो सबसे पहले हजार दिक्कत है हमें दिखाई देने लगती है। 

की यार मैं ऐसा करुंगा तो ऐसा होगा
वैसा करूंगा तो वैसा होगा

        तो दोस्तों चिंता छोड़ो आज मैं आपके लिए कुछ नया तरीका लेकर आया हूं। जिससे कि मैं आपको explain कर पाऊंगा कि जिंदगी में जो भी कोई इंसान बड़ा बड़ा है ना वह हजार दिक्कतों से ऊपर उठकर ही बड़ा बना है।

        आज के इस आर्टिकल पर मैं ऐसे ही कुछ सक्सेसफुल लोगों की स्टोरी शेयर करूंगा। जो अपने टाइम में पहले बहुत ज्यादा करीब थे, या फिर बहुत सारी दिक्कत हो गए थे, या फिर कई बार रिजेक्ट किए गए थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने दोबारा कोशिश की और आखिर में आप सब जानते हैं यह क्या हुआ होगा? वह सब लोग जीत गए।


(1) Jack Ma ( जैक मा) :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में सबसे पहला नाम आता है जैक मा। इस जैक मा नाम के इंसान को कौन नहीं जानता? अरे यह तो अलीबाबा के फाउंडर है और दुनिया में सबसे बड़े इंसानों में उनकी गिनती होती है। लेकिन ठेकमा को इतना बड़ा बनने से पहले उनकी कहानी आपको पता है नहीं पता तो आगे पढ़िए।


        दोस्तों जैक मा को अपने पहले टाइम में कोई job तक नहीं देता था। उन्होंने अपनी लाइफ में करीब 30 इंटरव्यू दिए थे लेकिन यह इंसान सभी के सभी इंटरव्यू में फेल हुआ था। क्या कभी आप इतने बार रिजेक्ट हुए हो? इससे ज्यादा तो हम सक्सेसफुल है अगर खुद को माने तो? 30 इंटरव्यू में रिजेक्ट होने के बावजूद भी इंसान अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर बने और आज बात करें तो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान है।

       अगर 30 इंटरव्यू में फेल हो कर घर में बैठ कर रोता या फिर यह आदमी सोचता कि अपनी लाइफ में कुछ नहीं हो सकता? तो क्या आज हमें Jack Ma मिलता?

दोस्तो क्या आपने मेरा पहला आर्टिकल " How To Become Successful?  " पढ़ा है। नहीं पढ़ा तो यहां पर क्लिक कीजिए और सबसे पहले यह पढ़िए।

(2)  Muniba Mazari ( मुनीबा मजारी ) :- क्या आप इस इंसान को जानते हैं? ठीक है नहीं जानते तो मैं आपको बताता हूं और अगर आप जानते भी है तो फिर आगे पड़ी है ना।


       जब भी आप सोचते हैं कि आपकी किस्मत खराब है और आपके साथ बहुत बड़ा Bad Luck जुड़ा हुआ है। इस लड़की को जानने के बाद आप अपने बारे में दो बार सोचेंगे। यह लड़की wheelchair पर बैठती है क्योंकि 2007 में इसका एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद ये पैरालाइज हो गई अपनी बाकी जिंदगी के लिए। इससे ज्यादा तो उसे अपने पति ने इसे डिवोर्स दे दिया। इस हालत में उसके पिता ने भी उसे दर्द में छोड़ दिया। अगले 2 साल हॉस्पिटल में बेड पर बिताए सिर्फ यह सोचते हुए कि अब आगे क्या करूं?

         दोस्तों इस position में कोई लड़का हो या फिर कोई लड़की हो या फिर आप खुद हो तो यार यह क्या करेगा? दर्द के मारे टूट जाएगा है की नहीं? लेकिन यह आज पाकिस्तान की Iron lady के नाम से जानी जाती है यूएन में पाकिस्तान की पहली Women Ambassador है और मानेंगे नहीं यही लड़की दुनिया की पहली Wheelchair Model भी है।

       दोस्तों अब सोचिए व्हीलचेयर पर जाने के बाद कितने लोग इतना बड़ा करने की सोचते हैं? लेकिन मुनीबा मजारी ने सोचा और करके दिखाया। चलो दोस्तों ये पढ़ने के बाद क्या आप कहेंगे की आपका किस्मत ही खराब है? आपके साथ Bad Luck जुड़ा हुआ है।

(3) J.K.Rolling ( जे के रोलिंग ) :- दोस्तों अब बात आती है कि J.K.Rolling की आप सबने हैरी पॉटर फिल्म तो देखी होगी सबने देखी है ना? यह जे के रोलिंग हैरी पॉटर की writer है अब आप सोचेंगे कि writer होने में क्या बड़ी बात है? Writer तो कोई भी बन जाता है? तो दोस्तों writer तो कोई भी बन जाता है लेकिन इस writer के पीछे की कहानी थोड़ी अलग है।


        मुझे आज दुनिया की सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।वर्ल्ड फेमस सीरीज हैरी पॉटर इन्होंने लिखी है। लेकिन इससे पहले यह एक job less  हुआ करती थी और ब्रिटेन में कोई सबसे ज्यादा गरीब हो सकता है ये उतने ही गरीब थी। 12 publisher ने इनकी किताब को छापने से मना कर दिया। सिर्फ यह कहकर कि यह किताब बच्चों को समझ नहीं आएंगी और फिर इसके बाद जो हुआ वह आप सब जानते ही हैं। हैरी पॉटर किताब सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि हर इंसान को पसंद आई। 5 साल के बच्चे से लेकर 80 साल तक इंसान जो भी यह किताब पड़ेगा उसे उतना ही मजा आएगा।

(5) Shahrukh Khan ( शाहरुख खान ) :- चलिए दोस्तों अब बात करते हैं अपने इंसान की शाहरुख खान की। कौन नहीं जानता है उन्हें? अगर इस बंदे की मैं बात करूं इससे ज्यादा लक इस बॉलीवुड में किसी का नहीं है। लेकिन इनके पीछे की कहानी बहुत ही डिफरेंट है।         


        इनको एक समय पर रोड पर बाहर फेंक दिया गए थे क्योंकि यह अपना घर का भाड़ा नहीं भर सके थे। एक टाइम पर सिर्फ मूवी साइन किया करते थे सिर्फ और सिर्फ अपनी गरीबी मिटाने के लिए यह देखकर नहीं कि यह अच्छी फिल्म है या फिर पूरी फिल्म। इनकी पहली कमाई सिर्फ ₹50 थे। जो उन्हें दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में मिली थी।

        इनकी टीचर ने उन्हें कहा था कि , " आपको जो Dream है ना वह बहुत ही ज्यादा unrealistic है और आप इसे कभी भी हासिल नहीं कर सकते हैं"। दोस्तों आप बताएं अगर आपको कोई आपकी टीचर यह बात बोल दे तो आपका confidence कितना break हुआ होगा। लेकिन आज King Of Bollywood के नाम से जाने जाते हैं। दुनिया में सबसे अमीर एक्टर में से दूसरे पायदान पर है।

(5) Aatif Aslam ( आतिफ असलम ) :- दोस्तों इनको कौन नहीं जानता है? इनको तो जानते ही होंगे रात में जब भी किसी की याद आती है तो आतिफ भाई ही तो ही आपको याद आते हैं। इनका कहना है कि , " सबसे अच्छा तरीका है जो आप को महान काम करने के लिए प्रेरित कर सकता है वह यह है कि आप उस काम को कीजिए जिससे आप प्यार करते हैं"।


        इनके मां बाप चाहते थे कि यह डॉक्टर बने यह एक मिडिल क्लास फैमिली से पैदा हुए थे और कॉलेज के कैंटीन में बैठकर गाना गाते करते थे और आज दुनिया के जाने-माने सिंगर में से एक है।

Conclusion :- इस Article से conclusion क्या निकलता है? तो एक कारण है कि हम सोचते रहते हैं कि जिंदगी में कुछ बड़ा Achieve करें या कुछ बड़ा करें तो हमारे दिमाग में आता है कि हम कैसे करेंगे? हम लोग सोचते हैं कि जो लोग बड़े हुए हैं वह लोग already अमीर थे, लेकिन वैसा कुछ भी नहीं है हर किसी ने कहीं पर पहुंचने के लिए कहीं से तो शुरुआत की होगी। आप भी कीजिए आप भी कहीं से शुरुआत तो करें। यह जो बात कही है यह लोग में से कुछ लोगों की हालत तो हमसे भी बिगड़ी हुई थी और ऐसी हालत में से  ये आज बाहर निकले हैं। अगर यह लोग उठ सकते हैं तो सच्चाई यह है कि आप भी उठ सकते हैं। अगर आपमें हिम्मत है तो करके दिखाइए। अगर हिम्मत नहीं है तो जहां है वहीं पड़े रहो। और कभी भी यह बात मत करो कि पैसे नहीं है, टाइम नहीं है और हां जिनके पास पैसे नहीं होते उनके पास टैलेंट तो जरूर होता है। जो काम तुम्हें पसंद है उस काम में डूब जाओ फिर देखो सफलता कैसे मिलती है।


दोस्तो क्या आपने मेरा पहला आर्टिकल " How To Become Successful?  " पढ़ा है। नहीं पढ़ा तो यहां पर क्लिक कीजिए और सबसे पहले यह पढ़िए।

Post a Comment

Previous Post Next Post