भारत की सबसे चर्चित प्रेम कहानी ।। एक कहानी पढ़कर आप चौक जायेंगे।




भारत की सबसे चर्चित प्रेम कहानी। एक बार जरूर पढ़िए।

हेल्लो दोस्तो, युगल टिप्स में आप सबका स्वागत है।

भारत प्राचीनकाल से प्रेम कहानियों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। हमारे देश में कितनी पौराणिक और ऐतिहासिक प्रेम कहानियां हैं, जो महान एवं प्रेरणा स्रोत हैं।

आज जिन चर्चित प्रेम कहानियों का जिक्र मैं करनेवाला हूं , वह प्रेम कहानियां आधुनिक युग की राजनैतिक प्रेम कहानियां हैं, यह कहानियां प्रेरणा स्रोत चाहे ना हो, लेकिन इन्होंने खूब मीडिया की सुर्खियां बटोरी।

ज्यादातर इन प्रेम कहानियों की सुखद परिणीति विवाह के रूप में हुई। तो चलिए शुरू करते हैं।

आज की हमारी पहली कहानी है :-
अटल बिहारी वाजपेई और राजकुमारी कौल की कहानी
भारत की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

अटल जी का व्यक्तित्व जितना महान है, उतनी ही सुंदर और अनुकरणीय उनकी प्रेम कहानी है।

अटल जी और राजकुमारी कौल ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज में साथ में पढ़ते थे। अटल जी ने एक बार एक किताब, जो राजकुमारी कौल अक्सर पढ़ती थीं। उसमें अपनी भावनाएं लिखकर रख दी। परंतु वह खत कभी कौल जी को मिला ही नहीं। कौल एक उच्च ब्राह्मण परिवार से थी, और अटल जी भी।

लेकिन दोनों की जातियों में शादी नहीं होती थी। कौल के पिताजी नहीं माने और उनकी शादी कहीं और हो गई। अटल जी ने इसी कारण सारी उम्र शादी नहीं की। कौल जी के पति और अटल जी बहुत अच्छे मित्र रहे।

दोस्तो यह पर आप उनके प्रेम की पवित्रता देखिए कि अटल जी से रिश्तो के बारे में जब कौल जी से पूछा गया तो उन्होंने कहा :हम बहुत अच्छे मित्र हैं।

दूसरा प्रश्न कि उनके पति बुरा नहीं मानते, तो उन्होंने जवाब दिया कि उनके और उनके पति के बीच विश्वास की मजबूत डोर है, जिसे कोई नहीं तोड़ सकता।

अपने पति की मृत्यु के पश्चात वह हमेशा के लिए अटल जी के पास आ गई। अटल जी ने उनकी बेटी नमिता कौल को गोद ले लिया। जिन्हें हम नमिता वाजपेई के नाम से जानते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर ने एक बार कहा था, अटल जी की प्रेम कहानी आज के भारत की सबसे सुंदर और अनुकरणीय, निस्वार्थ प्रेम कहानी है।

राजीव गांधी और सोनिया गांधी






राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी राजीव गांधी के राजनीति में उतरने से पहले ही शुरू हो गई थी। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में 1965 में ये दोनों मिले। और परिवार की सहमति से 1968 में इन दोनों की शादी हो गई।

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला 

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला दोनों के परिवार भारतीय राजनीति में प्रमुख स्थान रखते हैं। लंदन में पढ़ाई के दौरान दोनों की मुलाकात हुई तब उमर अब्दुल्ला कश्मीर के मुख्यमंत्री थे। सचिन पायलट का परिवार इस शादी के लिए तैयार था। जबकि अब्दुल्लाह परिवार ने शादी का विरोध किया।

शादी के कुछ समय पश्चात अब्दुल्लाह परिवार ने भी इस शादी को स्वीकार कर लिया। वैसे फारूक अब्दुल्ला और उम् र अब्दुल्लाह दोनों ने भी प्रेम विवाह किया है।








अखिलेश यादव और डिंपल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई के बाद भारत लौटे थे। उनकी मुलाकात उत्तराखंड के आर्मी परिवार की बेटी डिंपल से हुई। यह मुलाकात लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक फंक्शन में हुई, जहां डिंपल पढ़ती थी। उनके प्रेम की परिणिति विवाह के रूप में हुई। यह जोड़ी भी सुर्खियों में रहती है।

दिग्विजय सिंह और अमृता राय
यह प्रेम कहानी बहुत चर्चित रही है। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन दोनों ने अपने प्रेम संबंधों को स्वीकारते हुए शादी कर ली। उम्र के अंतर के कारण ये शादी बहुत सुर्खियों में रही।

चंद्रमोहन और अनुराधा बाली
यह प्रेम कहानी इतनी सुखद नहीं रही। परंतु इसने मीडिया का ध्यान खूब बटोरा। एक समय था कि जब अखबार चांद मोहम्मद और फिजा मोहम्मद के नाम से भरी रहती थी। चंद्र मोहन बिश्नोई और अनुराधा बाली को जब एक दूसरे से प्यार हुआ तो शादीशुदा होने के कारण राजनेता ने अपना धर्म परिवर्तन करके शादी की। बाद में दोनों अलग हो गए। कुछ सालों बाद फिजा की रहस्यमई परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।






इसके अलावा भी कई प्रेम कहानियां है जो चर्चा में बनी रहती हैं। इनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह और पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम की कहानी काफी प्रसिद्ध है।

शशि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार की प्रेम कहानी काफी प्रसिद्ध है। इन दोनों के बारे में लोगों को तब पता चला जब इनके ईमेल लीक हो गए।
अगर आपको यह पोस्ट पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप जिसे चाहते है या फिर अपने फैमिली मेंबर के साथ या आपके ग्रुप में शेयर जरूर कीजिए।



Post a Comment

Previous Post Next Post